• समाजवादी पार्टी, तेलंगाना इकाई का जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर गोलमेज सम्मेलन का हुआ आयोजन

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 4  मई 2026. समाजवादी पार्टी, तेलंगाना इकाई द्वारा जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर एक महत्वपूर्ण गोलमेज सम्मेलन का आयोजन यहां के सोमाजीगुडा प्रेस क्लब, हैदराबाद में 3 मई (रविवार) को सुबह 10:30 बजे किया गया. इस आशय की जानकारी देते हुए  समाजवादी पार्टी तेलंगाना इकाई के मीडिया प्रभारी (हिंदी) राजकुमार यादव ने दी है. उन्होंने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट सामाजिक चिंतक व विद्वान प्रो. काँचा इलैया शेफर्ड बतौर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में जाति आधारित सर्वेक्षण के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही उन्होंने जाति सर्वेक्षण पर स्वतंत्र विशेषज्ञ कार्य समूह पर उपाध्यक्ष के रूप में भी अपने अनुभवों से प्रतिभागियों को अवगत कराया.

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी, तेलंगाना इकाई के प्रदेश अध्यक्ष प्रो एस. सिम्हाद्री यादव, सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. एन. वेंकटेश्वरालु ( उपाध्यक्ष), अक्काला बाबू गौड़ ( महासचिव) एवं एमडी रिजवान हुसैन (समन्वयक) प्रमुख  ने आयोजित गोलमेज सम्मेलन का उद्देश्य एवं जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट के विभिन्न पहलुओं पर मौजूद विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक विमर्श बताया, ताकि सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में ठोस सुझाव प्राप्त किया जा सके. आयोजित सपा के इस गोलमेज सम्मेलन में भारी संख्या में बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों समेत आम नागरिक भी मौजूद थे.