केरल में लेफ्ट का किला ढहा, बंगाल में टीएमसी मुरझाया, आज शाम भाजपा मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी
भाजपा पश्चिम बंगाल मेें प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। 294 सीटों मेें बीजेपी 192 पर तथा टीएमसी 96 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं एक्टर विजय थलापति की आंधी में तमिलनाडु में डीएमके बह गई। समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
कोलकाता/ चेन्नई/ गुवाहाटी/ तिरुवनंतपुरम, 4 मई 2026. पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की वोटो की गिनती जारी है. जिन प्रदेशों में चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, उनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी शामिल है. अभी तक की गिनती मेें भाजपा पश्चिम बंगाल मेें प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। 294 सीटों मेें बीजेपी 194 पर तथा टीएमसी 94 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं एक्टर विजय थलापति की आंधी में तमिलनाडु में डीएमके बह गई।
दूसरी तरफ असम विधानसभा चुनाव के 126 सीटों में 99 पर भाजपा और 23 पर कांग्रेस दिख रही है। वहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उनका सीएम कैंडिडेट गौरव गोगई करीब 23 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हार गए है। एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके गठबंधन के हाथ से सत्ता निकल चुकी है। डीएमके राज्य में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। एआईएडीएमके को 59 सीट मिलती दिख रही है। इस बार एक्टर विजय की पार्टी टीवीके के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. टीवीके 105 पर आगे है।
केरल के 140 सीटों में कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ को 98 सीटों पर तथा एलडीएफ को 36 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रहा है। वहीं पुडुचेरी की 30 सीटों में एनडीए 16 सीट पर आगे है।
आज शाम भाजपा मुख्यालय जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
पांच प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जहां असम में बीजेपी सरकार वापस हो रही है,वहीं बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाती हुई दिख रही है. इस बीच सामने आया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे.