दिग्गज IAS सुबोध सिंह के फर्जी फेसबुक आईडी से उगाही, पुलिस जांच में जूटी
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के ताकतवर आईएएस माने जाने वाले प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जूट गई है। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर फेंक आईडी बनाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार दिग्गज आईएएस सुबोध सिंह के नाम पर किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और देखते ही देखते उसमें 58 लोगों को जोड़ा गया। फिर लोगों से कुछ बहाना बनाकर पैसे की मांग करने लगे। इसकी जानकारी प्रभावित लोगों सुबोध सिंह से वेरिफाई करनी चाही तब मामले का खुलासा हुआ। सुबोध सिंह ने तुरंत पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस डिजिटल तकनीकों से पता लगाने में जुटी है कि सुबोध सिंह के नाम पर फर्जी आईडी आखिर किसने बनाई।