दुर्ग में पिता बना दरिंदा, अपनी ही 7 साल की बच्ची से.., मां ने कराई एफआईआर
बेटियां जिसके छत्रछाया में खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं जब वही बाप हैवान बन जाए। फिर वह किसके सहारे इस दुनिया में महफूज रहेंगी। दुर्ग की यह घटना पूरे मानव समाज के लिए शर्मसार करने वाली है।
दुर्ग, 17 जुलाई 2026। जिस पिता पर उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। वही भक्षक बन गया। आखिर बेटियां किसी पर भरोसा करेंगी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बाप और बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल एक वहशी दरिंदे ने अपनी ही 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की और उसका एएसआई भाई उसे बचाने में लगा हुआ था। दूसरी बार वारदात होने पर मां ने थाने पहुंचकर खुद ही एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना स्मृति नगर थाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ने पहली बार बेटी के साथ मार्च महीने में गंदी हरकत की थी। डरी-सहमी बच्ची ने तुरंत इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। मां ने बताया कि पिता को देखते ही बच्ची उससे लिपटकर रोने लगती थी। उसने सबसे पहले इस बात की जानकारी अपने देवर को दी, जो एएसआई है। बातचीत बंद होने के बाद भी भाभी ने एएसआई देवर पर भरोसा जताया और अपने पति की हरकतों के बारे में उसको बताया तथा उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। मां को उम्मीद थी कि, पुलिस में होने के नाते उसका देवर सही कदम उठाएगा और बच्ची को इंसाफ दिलाएगा।
इस मामले में बच्ची के पुलिसकर्मी चाचा ने अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय परिवार की बदनामी का हवाला देकर मामला दबाने की कोशिश की। इतने संवेदनशील मामले को एएसआई ने रफ़ा दफा करने पर लग गए। इसके बाद उस वहशी बाद के हौसले और बुलंद हो गए। जुलाई में फिर दूसरी बात बच्चों के साथ दरिंदगी की। इस बार मां बच्ची को लेकर सीधे पुलिस थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करानी चाही।
बच्ची को लेकर माँ एक थाने से दूसरे थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काटती रही
पीड़ित मां अपनी शिकायत लेकर सबसे पहले दुर्ग के थाने पहुंची थी। वहां की पुलिस ने जब पूरी बात सुनी, तो महिला को बताया कि घटना की जगह स्मृति नगर थाना क्षेत्र है। इसलिए उसे स्मृति नगर थाने जाकर ही शिकायत लिखवानी होगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस चाहती तो शून्य में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए स्मृति नगर थाना को भेज सकती थी। बच्ची को लेकर मां एक थाने से दूसरे थाने भटकने पर मजबूर हो गई। जब मां अपनी बेटी को लेकर स्मृति नगर थाने पहुंची, तब आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। फिलहाल स्मृति नगर थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।