• अयोध्या के टोल प्लाजा पर लग्जरी कार से करोड़ों का सोना- चांदी बरामद, पुलिस कर रही है मालिक की तलाश

    मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर नियमित चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से करोड़ों रुपए कीमत का करीब 200 किग्रा सोना और चांदी बरामद किया गया. पुलिस और जांच एजेंसियां दस्तावेजों और स्वामित्व की तहकीकात कर रही है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-

    अयोध्या, 18 जुलाई 2026. रामनगरी अयोध्या में उस समय हडकंप मच गया जब रौनाही टोल प्लाजा पर नियमित जांच के दौरान एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में सोना और चांदी बरामद की गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब्त की गई 200 किग्रा कीमती धातुओं की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है. बरामदगी के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गई और वाहन को कब्जे में लेकर उसमें सवार लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद सोना और चांदी कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था. पता चला है कि 200 किग्रा सोना-चांदी बिना बिल के गोरखपुर से कानपुर  जा रही थी।

    चेकिंग के दौरान हुई बड़ी बरामदगी 

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रौनाही टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत वाहनों की नियमित जांच चल रही थी. इसी दौरान अधिकारियों को एक लग्जरी कार संदिग्ध प्रतीत हुई, जिसके बाद उसे रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद होने की जानकारी सामने आई. बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने वाहन को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया.

    करोड़ों की कीमत बताया जा रहा है
    हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक बरामद की गई सोना और चांदी की सटीक मात्रा और कुल कीमत का अधिकारी खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि इसकी कीमत करोड़ों में  हो सकती है. इसी वजह से मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है.

    दस्तावेज की हो रही जांच 

    जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद की गई सोना और चांदी का वास्तविक मालिक कौन है और इसके परिवहन के पीछे का असलियत क्या है? इस बीच अधिकारियों द्वारा बिल, ई - वे बिल, जीएसटी और टैक्स संबंधी दस्तावेजों के साथ - साथ स्वामित्व से जुड़े अभिलेखों की भी तहकीकात की जा रही है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक बरामद माल को  कोषागार में सुरक्षित रख दिया गया है.

    वैध कारोबार या कोई गड़बड़ी?अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. यदि सभी नियमित व्यापारिक परिवहन से जुड़ा हो सकता है. वहीं यदि दस्तावेजों में किसी प्रकार की अनियमितता, टैक्स चोरी या अन्य गड़बड़ी सामने आती है  तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

    टोल प्लाजा पर जुटी भीड़ 

    घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ टोल प्लाजा पर जमा हो गई. कुछ समय के लिए वहां 
    अफरा- तफरी जैसी स्थिति भी बनी रही. हालांकि, पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया. इसके बाद जांच की कार्रवाई जारी रखी गई.

    अधिकारी ने की कार्रवाई की पुष्टि 
    असिस्टेंट कमिश्नर राजीव सिंह निलगिरी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि  बरामद माल, उससे जुड़े दस्तावेजों और वाहन में सवार व्यक्तियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.