• नकली और जहरीली चाय पत्ती बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

    हैदराबाद पुलिस ने हाल ही में एक बड़े नकली  और जहरीली चाय पत्ती बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने शहर के 15 अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर इस मामले में 10 लोगों को अरेस्ट किया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 3 मई 2026. इनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान लगभग 3 हजार किलो मिलावटी चाय पाउडर एवं 150 किलो एक्सपायर चाय पत्ती जब्त की है. मिली जानकारी के मुताबिक, जांच में पाया गया कि आरोपी चाय का रंग गहरा और आकर्षक बनाने के लिए इसमें हानिकारक सिंथेटिक कलर और गुड़ के रस का इस्तेमाल करते थे. वहीं, आरोपियों द्वारा पुरानी और इस्तेमाल की गई चाय की पत्तियों को सुखाकर एवं रीसाइक्लिंग करके दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा था.

    कैसे चल रहा था यह कारोबार?

    यह नकली चाय मुख्य रूप से सड़क किनारे चाय बेचने वालों, स्थानीय ढाबों, होटल और छोटी दुकानों को कम दाम पर बेची जा रही थी.

    पैकेजिंग और सप्लाई 

    घटिया और एक्सपायर हो चुकी चाय को नए  पैकेटों में प्रीमियम ब्रांड के नाम से पैक कर बाजार में उतर जा रहा था एवं यह सप्लाई न केवल हैदराबाद शहर में, बल्कि तेलंगाना के कई अन्य जिलों में भी की जा रही थी. सूत्र बताते हैं कि, यह जहरीली चाय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक बताई गई है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है. हालांकि स्थानीय प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने और सिर्फ विश्वसनीय ब्रांड अधिकृत विक्रेताओं से चाय पत्ती खरीदने की सलाह दी है. इस तरह से हैदराबाद में नकली चाय का काला खेल और जहरीली चाय गिरोह का पर्दाफाश हो गया.