यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन - जी पीढ़ी आगे आए : आराधना भार्गव
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
नई दिल्ली, 4 अगस्त 2026. किसान संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता आराधना भार्गव ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यौन शोषण पीड़िताओं हर समय दबंग आरोप वापस लेने के लिए मजबूर करते हैं तथा जब प्रकरण आगे बढ़ता है तब गवाहों पर दबाव डालकर आरोपियों को बचाया जाता है. यही वजह है कि आरोपी बरी हो जाते हैं. जिसके चलते यौन पीड़िताएं शिकायत करने आगे नहीं आतीं. अधिवक्ता आराधना भार्गव ने कहा कि 6 महिला पहलवानों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी. कई एफआईआर भी दर्ज हुई थी बावजूद उसके आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पता चलता है कि सरकार द्वारा आरोपी को संरक्षण दिया गया था. महिला पहलवानों द्वारा जंतर- मंतर पर लंबा आंदोलन चलाया गया लेकिन सरकार ने उसे भी कुचल दिया था.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब उन्हें जेन - जी पीढ़ी से उम्मीद है कि वे आगे आएंगे तथा महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे. अधिवक्ता आराधना भार्गव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री द्वारा गली को लेकर माफ करने का बयान दिया गया तब जेन - जी अल्फा अर्थात स्कूली बच्चों ने यह स्थिति पैदा कर दी कि दिल्ली पुलिस को बेटी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करनी पड़ी. उन्होंने कहा है कि ऐसे तमाम प्रकरण है जिसमें आरोपी को बरी किए जाने के बाद अदालत द्वारा मामले की फिर से सुनवाई की गई और अपराधी को सजा हुई. अधिवक्ता आराधना भार्गव ने देश के महिला संगठनों से भी कहा कि वे महिला पहलवान को न्याय दिलाने के लिए आगे आए. उन्होंने कहा कि पीड़िता यदि चाहेंगी तो वे निशुल्क कानूनी मदद करने को तैयार है.