• छात्रों की बल्ले- बल्ले, छत्तीसगढ़ में दशहरा- दीवाली की छुट्टी का ऐलान, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के लिए छुट्टियों की घोषणा की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक दशहरा, दीपावली और शीतकालीन के लिए पांच- पांच दिनों के अवकाश का ऐलान किया गया है। 17 से 21 अक्टूबर तक दशहरा, 6 से 10 नवंबर तक दीपावली तथा 24 से 28 दिसंबर 2026 तक स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश  घोषित की गई है। इस तरह तीनों अवसर के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी दी गई है। फिलहाल पढ़ें स्कूल शिक्षा विभाग का पूरा आदेश..