• GT vs RCB IPL 2026 Champion: आरसीबी IPL 2026 के चैंपियन, गुजरात को धो डाला

    IPL 2026 Final Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रविवार के अंतिम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को धो डाला और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 

    Gujarat Titans: 155/8 (20.0)

    Royal Challengers Bengaluru: 161/5 (18.0)

    अहमदाबाद, 1 जून 2026। आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के 156 रनों के लक्ष्य को 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। विराट कोहली की 42 गेंदों पर 75 रनों के बदौलत आरसीबी ने 5 विकेट से गुजरात को हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर आरसीबी ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। यही नहीं आरसीबी ने अपने खिताब को डिफेंड करते हुए लगातार दो बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और सीएसके के साथ मुंबई की बराबरी कर ली। आरसीबी से पहले सीएसके और मुंबई ने लगातार दो बार आईपीएल चैंपियन बनने की उपलब्धि अपने नाम की थी।

    इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए वाशिंगटन सुंदर की नाबाद 50 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस टीम के लिए विजयी छक्का कोहली ने लगाया।

    आरसीबी का पारी, कोहली ने लगाया जीत का छक्का

    फाइनल में गुजरात के खिलाफ आरसीबी के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने 32 रन की पारी खेली जबकि देवदत्त पडीक्कल ने निराश किया और एक रन के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान रजत पाटीदार 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पंड्या को राशिद खान ने एक रन के स्कोर पर LBW आउट कर दिया। कोहली ने फाइनल में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 75 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड ने 17 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली जबकि जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने 17 वे ओवर की आखिरी बाल में छक्का लगाकर आरसीबी को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। गुजरात के लिए राशिद खान ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

    गुजरात की पारी, सुंदर ने लगाया अर्धशतक

    गुजरात के कप्तान गिल ने फाइनल में आरसीबी के खिलाफ 10 रन की पारी खेली जबकि साई सुदर्शन ने 12 रन के स्कोर पर सरेंडर कर दिया। निशांत सिंधू ने 20 रन जबकि जोस बटलर ने 19 रन की पारी खेली। अरशद खान ने 15 रन जबकि राहुल तेवतिया ने 7 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। जेसन होल्डर और राशिद खान भी 7-7 रन बनाकर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 50 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए।

    गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।