• आईएएस ट्रांसफर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 43 IAS के प्रभार बदले

    रायपुर, 6 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसीएस ऋचा शर्मा, मनोज पिंगुआ और पीएस सुबोध सिंह समेत 43 आईएएस के प्रभार में बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को वन की जगह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ को वापस वन विभाग का दायित्व दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह को मौजूदा दायित्वों के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष सीएसईबी का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले सत्ता परिवर्तन के बाद 3 जनवरी 2024 को राज्य के ब्यूरोक्रेसी में व्यापक फेरबदल किया गया था। तब से अधिकांश सचिव अपने विभागों का दायित्व लगातार संभाल रहे थे। सचिवों के प्रभाव करीब ढाई साल बाद बदले गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यदि परफॉर्मेंस अच्छा रहा तो वे अगले ढाई साल तक नई जिम्मेदारी संभाल सकेंगे।

    छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी महिला आईएएस को गृह सचिव का प्रभार सौंपा गया है। निहारिका बारिक राज्य की पहली महिला प्रमुख सचिव गृह विभाग होंगी। शहला निगार को प्रमुख सचिव महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। पीडब्लूडी सेक्रेटरी डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं वित्त सचिव मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग और जीएसटी का प्रभार दिया गया है। वहीं डॉ. रोहित यादव को वित्त सचिव बनाया गया है। जनसंपर्क के अतिरिक्त  प्रभार में रहेंगे। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी को कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव कृषि का प्रभार सौंपा गया है। खाद्य सचिव रीना साहब कंगाली को राजस्व विभाग लेकर आबकारी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वही अविनाश चंपावत सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ अब उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

    वहीं ग्रामोद्योग सचिव श्याम धावड़े रायपुर के नए संभाग आयुक्त होंगे। सचिवों के प्रभार में फेरबदल के साथ-साथ सात जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को बलरामपुर भेजा गया है। आयुक्त उच्च शिक्षा संतोष देवांगन गौरेला पेंड्रा मरवाही के कलेक्टर होंगे। संतन देवी जांगड़े मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, पद्मिनी भोई सारंगढ़, रैना जमील सूरजपुर तथा रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप बीजापुर  कलेक्टर बनाये गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। देखें पूरा आदेश..