IFS Transfer: छत्तीसगढ़ में 7 IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, संजीता गुप्ता MD फेडरेशन
31 जुलाई को दो पीसीसीएफ स्तर के आईएफएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक अनिल साहू और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक प्रेम कुमार इस महीने सेवानिवृत हो रहे हैं।
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में एक फिर उच्च स्तर पर आईएफएस अधिकारियों की भूमिका बदली गई है। वन विभाग के सचिव अमरनाथ प्रसाद को प्रबंध संचालक, वन विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। वहीं APCCF संजीता गुप्ता राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक बनाई गईं हैं। गौरतलब है कि 31 जुलाई को दो पीसीसीएफ स्तर के आईएफएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक अनिल साहू और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक प्रेम कुमार इस महीने सेवानिवृत हो रहे हैं। इस समय राज्य में पीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों की कमी है। अभी केवल अरुण पांडेय, ओपी यादव और कौशलेंद्र कुमार तीन ही पीसीसीएफ बचे हैं। इसीलिए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। एस. वेंकटाचलम को लघु वनोपज संघ का कार्यकारी संचालक बनाया गया है। फिलहाल देखें पूरा आदेश..