IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
रायपुर, 24 अगस्त 20256। लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यालय में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (IPS) के प्रभार में बदलाव किया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के 31 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के सीएमडी पवन देव को महानिदेशक होमगार्ड का नया दायित्व दिया गया है। वहीं जीपी सिंह को डीजीपी पदोन्नत होने के करीब 18 महीने बाद पोस्टिंग दी गई है उन्हें महानिदेशक प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है। वहीं प्रशासन एवं चयन देख रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसआरपी कल्लूरी अब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध संचालक होंगे।
वहीं लंबे अरसे से वित्त, योजना एवं प्रबंध की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रदीप गुप्ता को एडीजी प्रशासन एवं चयन बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा को अजाक एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ रेल और यातायात का दायित्व सौंपा गया है। एडीजी आनंद छाबड़ा को तकनीकी सेवाएं, डायल-112 और दूरसंचार का प्रभार दिया गया है। ओपी पाल को आईजी लॉ एंड ऑर्डर तथा सिक्योरिटी बनाया गया है। वहीं प्रशांत अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक S4C और तकनीकी सेवाएं का प्रभार दिया गया है। राज्य शासन ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ विभिन्न स्तर के अधिकारियों को लंबे समय बाद नवीन कार्य आबंटित किया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..