केरल के नए सीएम वीडी सतीशन, परिवार में कौन-कौन? जानिए पिता से लेकर पत्नी तक का बैकग्राउंड
सीएम बनने के साथ ही वीडी सतीशन इस समय केरल की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं. आईए जानते हैं नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के परिवार में कौन-कौन हैं? समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
तिरुवनंतपुरम, 14 मई 2026. मुख्यमंत्री बनने के साथ ही वीडी सतीश एन इस समय केरल की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं. 2026 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ की जीत के बाद गुरुवार यानी 14 मई को आखिरकार लंबे समय तक ऊहापोह के बाद कांग्रेस आलाकमान ने केरल के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया. वीडी सतीशन के सियासी सफर के साथ-- साथ निजी जिंदगी की भी चर्चा हो रही है. आईए जानते हैं सतीशन के परिवार में कौन हैं. वीडी सतीशन लंबे समय से कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं. परावुर सीट से राजनीति करने वाले सतीशन इससे पहले केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा चुके हैं. अपनी आक्रामक शैली और साफ- सुथरी छवि के चलते उन्होंने प्रदेश की अपना अलग पहचान बनाई.
कौन थे वीडी सतीशन के माता-पिता?
सतीशन के राजनीतिक जीवन की नींव उनके पारिवारिक संस्कारों में गहराई से जुड़ी मानी जाती है. उनके पिता के. दामोदर मेनन वन विभाग में अधिकारी थे. उन्होंने सतीशन की परवरिश, शिक्षा में अहम भूमिका निभाई. वीडी सतीशन कई मौकों पर यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनका परिवार एक साधारण मध्यम वर्गीय था. उनकी मां वी.विलासिनी अम्मा गृहिणी थी और परिवार को संभालने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता दी, जिसका असर सतीशन के व्यक्तित्व में दिखाई देता है.
कौन हैं वीडी सतीशन की पत्नी?
वीडी सतीशन की पत्नी का नाम आर. लक्ष्मी प्रिया है, जिन्हें लक्ष्मी प्रिया के नाम से जाना जाता है. वीडी सतीशन भले केरल की राजनीति का बड़ा चेहरा हों, लेकिन उनकी पत्नी राजनीतिक और सार्वजनिक सुर्खियों से दूर रही है. लक्ष्मी प्रिया बेहद निजी जीवन पसंद करती हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों या राजनीतिक मंचों पर बहुत कम दिखाई देती हैं.