अब इस दिन फिर से होगी NEET की परीक्षा.. NTA ने किया नई तारीख का ऐलान
पेपर लीक के कारण 3 मई को हुई नीट की परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ NEET-UG की फिर से परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में यह दूसरा मौका है जब नीट की परीक्षा को दोबारा आयोजित करना पड़ रहा है। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी।
नई दिल्ली, 15 मई 2026। 12 मई को नीट की परीक्षा रद्द होने से से चिंतित छात्रों के लिए यह राहत भरी खबर है कि रद्द होने के 9 दिन बाद ही 21 मई को नीट की परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। पेपर लीक के आरोप के चलते 12 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस कैंसिल कर दिया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने आज तारीख का ऐलान किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में यह दूसरा मौका है जब नीट की परीक्षा को दोबारा आयोजित करना पड़ रहा है।
नई एग्जाम डेट के साथ स्टूडेंट्स को राहत दी गई है कि उन्हें परीक्षा के लिए दोबारा अप्लाई नहीं करना होगा। कोई एक्स्ट्रा एग्जाम फीस नहीं देनी होगी। पहले से जमा फीस वापस मिलेगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर भी नहीं बदले जाएंगे। NTA के X पोस्ट के मुताबिक नए एडमिट कार्ड देने का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर गुरुवार को हाईलेवल बैठक हुई थी। NEET-UG 2026 परीक्षा के रद्द होने के दो दिन बाद हुई मीटिंग में दोबारा एग्जाम कराने पर चर्चा हुई थी। इस पूरे मामले पर प्रधान आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
गुरुवार को शिक्षा मंत्री के खिलाफ हुआ था उग्र प्रदर्शन
NEET पेपर लीक पर देशभर में विरोध के बीच गुरुवार को अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
पेपर लीक मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी
CBI ने मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, राजस्थान के सीकर से आरोपी मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया। शुभम ने ही यश को पेपर दिया था।
अशोक गहलोत ने जयपुर में गिरफ्तार आरोपी को भाजपा पदाधिकारी बताया
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ट्वीट में लिखा- नीट पेपर लीक में गिरफ्तार दिनेश बिंवाल बीजेपी का नेता है. क्या राजस्थान की भाजपा सरकार ने इसी कारण से 9 दिन तक पेपर लीक को छुपाए रखा और प्राथमिकी दर्ज नहीं की? जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट में लिखा - यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है कि नीट पेपर लीक में जयपुर के जिन दो आरोपियों दिनेश बिंवाल और मांगीलाल का नाम सामने आ रहा है, वो जयपुर ग्रामीण में भाजपा पदाधिकारी और बीजेपी सरकार के मंत्री एवं विधायकों के करीबी बताए जा रहे हैं. इस राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा - नीट पेपर लीक में पकड़े गए आरोपी दिनेश बिंवाल बीजेपी का पदाधिकारी है. क्या यही वजह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने नीट पेपर लीक को छुपाने का प्रयास किया और प्राथमिकी दर्ज नहीं की?