• Petrol Diesel Price Hike: अब पेट्रोल-डीजल ने दिया झटका, कीमतों में भारी इजाफा

    Petrol Diesel Price Hike: ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है. भारत में भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी ने हाल ही में देशवासियों से तेल बचाने की अपील की थी, जिसके बाद अब देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा कर दिया गया है. रायपुर में पेट्रोल के दाम 103 रुपये 48 पैसे हो गए हैं।

    नई, दिल्ली, 15 मई 2026। आज (शुक्रवार, 15 मई) दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है. जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की वृद्धि हुई है. पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. ताजा कीमतें आज से ही पूरे देश में लागू हो जाएंगी. बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले ही महंगे क्रूड की वजह से रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया था. इसके बाद सरकार ने भी कीमतों को बढ़ाने की इजाजत दे दी है.

    इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तेल के दाम बढ़ाए जाने का इशारा कर दिया था. ताजा कीमतों के बाद राजधानी पटना में आज पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है.रायपुर में पेट्रोल के दाम 103 रुपये 48 पैसे हो गए हैं। वहीं डीजल का दाम ₹96 पार हो गया है।