• आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 DEO और  31 ADEO बदले गए

    रायपुर, 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 5 परिवीक्षाधीन DEO समेत 12 जिला आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (ADEOs) इधर से उधर किया गया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कई सहायक आबकारी अधिकारियों को भी जिले का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। सेउकराम भांडेकर को नारायणपुर जिले का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। संतराम वर्मा को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड में पदस्थ किया गया है। कल्पना राठौर को आबकारी आयुक्त कार्यालय भेजा गया है। 

    पवन नेताम को जिला आबकारी अधिकारी जशपुर का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। वहीं डिम्पल कोर्राम को जिला आबकारी अधिकारी, दंतेवाड़ा का प्रभार दिया गया है। महिमा पट्टावी को कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सरगुजा पदस्थ किया गया है। उधर आशा सिंह को मोहला-मानपुर से आबकारी आयुक्त कार्यालय बुलाया गया है। फिलहाल देखें पूरी सूची..