• रायपुर के  ऑटोमोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुब्बार

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई.

    रायपुर, 11 जून 2026. छत्तीसगढ़ के रायपुर में एमजी रोड पर स्थित जया ऑटोमोबाइल शॉप में अचानक लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना मौदहा पारा पुलिस इलाके की है. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि, दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं. फिलहाल आग लगने के कारणों की तहकीकात की जा रही है.

    जया ऑटोमोबाइल शॉप में लगी आग 
    जानकारी के मुताबिक, यहां के मौदहापारा पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल शॉप में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई. आग की चपेट में आकर ऑटोमोबाइल सांप का एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया. आग लगने की खबर फैलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा -- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ. आग की तीव्रता को देखते हुए कई दमकल वाहनों को मौके पर तैनात किया गया.

    शॉर्ट सर्किट  से आग लगने की आशंका

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने की शुरुआती वजह  शॉर्ट सर्किट हो सकती है. हालांकि, असली वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगा. फिलहाल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर तैनात कर दी गई. इस बीच दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आज पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर भेजा गया.

    इलाके में  मचा हड़कंप 
    घटना के बाद एमजी रोड और आसपास के इलाकों में हडकंप  मच गया. आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार दूर तक दिखाई दे रहा था. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे. राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी में किसी जनहानि की खबर नहीं है. जबकि आग बुझने के बाद शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा. प्रशासन और फायर विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.