• MI vs GT IPL: मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 99 रनों से मात दी,  तिलक वर्मा ने ठोंका 45 गेंदों में शतक

    MI vs GT IPL: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आज के मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने 45 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा।

    अहमदाबाद, 21 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने गुजरात को 200 रनों का लक्ष्य दिया, जिसकी जबाव में गिल की अगुआई वाली टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई।

    मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट 10 रन के स्कोर पर दानिश के रूप में आउट हो गया। इसके बाद 25 रनों के टीम स्कोर पर डिकॉक भी चलते बने। जब टीम का स्कोर 44 रन था तब अच्छी लय में दिख रहे सूर्यकुमार यादव (15 रन 10 गेंद) भी पवेलियन चलते बने। इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। नमनधीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, हालांकि, 96 के टीम टोटल पर वे भी चलते बने। इसके बाद तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला और यहीं से तिलक वर्मा का तांडव शुरू हुआ। उन्होंने 45 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। हार्दिक और तिलक के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई। हार्दिक ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए।

    गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। एक विकेट मोहम्मद सिराज और 1 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला। बाकी सभी गेंदबाज विकेटलेस और महंगे साबित हुए।

    200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले तीन विकेट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और आलम ये हुआ कि टीम 100 के स्कोर पर 15.5 ओवर में ही पूरी तरह धराशायी हो गई। गुजरात की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 17 गेंदों में 26 रन बनाए। कप्तान गिल (13 गेंदों में 14), शाहरुख खान (13 गेंदों में 17) कगिसो रबाडा ने 14 गेंदों में 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका।

    मुंबई की ओर से आज के मैच में युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं बुमराह को भी लंबे अंतराल के बाद विकेट मिला। हार्दिक पांड्या को भी बुमराह की तरह एक विकेट मिला, जबकि गजनफर और सैंटनर दोनों स्पिनर ने किफायती ओवर डालते हुए 2-2 विकेट चटकाए।

    मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया।


    MI Score - 199/5 (20 ओवर)

    GT Score - 100/10 (15.5 ओवर)


    तिलक वर्मा ने ठोकी 45 गेंदों में सेंचुरी।

    मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आज के मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने 45 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा।

    मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र।

    गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रिसिध कृष्णा, अशोक शर्मा