• शुभेंदु अधिकारी नहीं, इस नेता को सीएम बना सकती है बीजेपी, एक महिला भी रेस में

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार चुके शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा भारी दिख रहा है. हालांकि, अब तक उन्होंने या पार्टी ने इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  यह खास रिपोर्ट:-

    कोलकाता, 7 मई 2026. पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? यह अब तक साफ नहीं हो सका है. खबरें है कि इसे लेकर भाजपा में कोलकाता से लेकर देश की राजधानी तक  उच्च स्तरीय बैठकों का दौरा आज से शुरू हो रहा है. पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक और ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी को सहायक पर्यवेक्षक बनाया है. कहा जा रहा है कि इस रेस में सबसे आगे शुभेंदु अधिकारी हैं. हालांकि, बीते कुछ विधानसभा चुनाव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा अपने फैसले से फिर चौंका सकती है.

    9 मई को शपथ ग्रहण

    बीजेपी के बंगाल प्रमुख शमिक भट्टाचार्य साफ कर चुके हैं कि 9 मई यानी शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उस दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ कौन लेगा. सूत्र बताते हैं कि सुबह 10:00 बजे ब्रिगेड परेड मैदान पर कार्यक्रम आयोजित होगा. संभावनाएं जताई जा रही है कि उस दौरान सीएम समेत कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं.

    शुभेंदु अधिकारी आगे, पर दिलीप घोष के नाम पर हो सकता है विचार
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा चुके शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि, अब तक उन्होंने या पार्टी ने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा है. माना जा रहा है कि सीएम पद की रेस के प्रबल दावेदारों में पूर्व प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष भी हो सकते हैं.

    दरअसल, इसकी वजह आरएसएस से उनका जुड़ाव और बंगाल में भाजपा के विस्तार की कोशिशें हैं. कहा जाता है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की मौजूदगी बढ़ाने और जिलों में बूथ अस्तर पर मजबूती दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. वे राज्य में भाजपा की कमान भी संभाल चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावी सफलता, नेतृत्व का अनुभव और संगठन में भरोसेमंद नेता की  पहचान उन्हें मजबूत दावेदार बना रही है. हालांकि, बीजेपी ने इस पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है.

    अटकलें महिला मुख्यमंत्री की 

    अटकलें यह भी है कि भाजपा महिला मुख्यमंत्री का दांव खेल सकती है. ऐसे में  रेस में आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल का नाम भी चर्चा में है.

    शुभेंदु का नाम लगभग तय 
    बंगाल मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी का नाम लगभग तय माना जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि बैठक में अधिकारी को विधायक दल के नेता के तौर पर चुना जाएगा. भाजपा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बीजेपी के प्रदेश प्रमुख शमिक भट्टाचार्य अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखेंगे और अमित शाह उनके नाम की घोषणा करेंगे.