नूतन वर्ष पर गौशाला में गौ सेवकों ने की गायों की सेवा, वृद्ध माताओं में बांटी गईं साड़ियां
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 5 जनवरी 2026. यहां के सीताराम बाग स्थित मठ स्थित गौशाला में कांची सहायता समिति की ओर से वृद्धाश्रम में सैकड़ों वृद्ध माताओं में समाजसेवी कविता शर्मा द्वारा साड़ियां वितरण की गई. इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी तथा परम गौ भक्त परमेश्वरी शर्मा की पहल पर विशिष्ट समाजसेवी जसमत पटेल, रत्ना लक्ष्मी मिश्रा एवं सीताराम बाग मठ के अजय महाराज प्रमुख मौजूद रहे. सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वप्रथम गौशाला जाकर गायों की सेवा की और गौ हत्या बंद हो के नारे लगाए.
इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध महिलाओं को कांची वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से समाजसेवी कविता शर्मा ने 200 वृद्ध महिलाओं में साड़ियां वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी तथा परम गौ सेवक परमेश्वरी शर्मा द्वारा चलाए जा रहे गौ हत्या बंद अभियान को सभी मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया.