• अमावस्या के अवसर पर अन्न प्रसादम वितरण का आयोजन

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 14 जून 2026. रविवार को यहां के बेगम बाजार स्थित महाराणा प्रताप चौक पर अमावस्या के अवसर पर महाराणा प्रताप जागृति मंच के तत्वावधान में अन्नप्रसादम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने अन्न प्रसादम का सेवन किया और महाराणा प्रताप जागृति मंच की जमकर प्रशंसा की. अन्नप्रसादम वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रीकांत मामा, रवि किरण सिंह, नरसिंह ठाकुर एवं सूर्य नारायण सिंह प्रमुख मौजूद रहकर  कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

    हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल "आज की आवाज" से बातचीत करते हुए महाराणा प्रताप जागृति मंच, के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने हैदराबाद के आम जनों से महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए भारी संख्या में 17 जून 2026 को सुबह 10.30 बजे बेगम बाजार स्थित महाराणा चौक समीप उपस्थित रहें, ताकि कार्यक्रम शानदार हो सके.