• चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, 11 दिन में 7 रुपए हुए महंगे

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि हुई है. पिछले 11 दिनों में चौथी बार दाम बढ़ाए गए हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली, 25 मई 2026। देश में महंगाई कमर तोड़ने को तैयार बैठी है। सोमवार को डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने जनता को फिर रुला दिया। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार (25 मई ) सुबह एक बार फिर देश की जनता की कमर  तोड़ दी है... तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए और डीजल के दामों में 2.71 रुपए  की वृद्धि की है. तेल कंपनियों ने बीते 11 दिनों में चौथी बार  पेट्रोलियम पदार्थों के दमोह में बढ़ोतरी की है. राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए हो गई है. वहीं, डीजल के दाम बढकर 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. पेट्रोल और डीजल के नए दाम सोमवार ( 25 मई ) से लागू हो गए हैं. पेट्रोल और डीजल के नए दाम लागू होने से आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ेगी.

    क्या है कच्चे तेल के दाम
    सप्ताह के पहले दिन सोमवार ( 25 मई ) को कच्चे तेल के दाम 15 दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. इसके पीछे की वजह  अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति माना जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बहुत जल्द दोनों देशों के बीच समझौता हो जाएगा और करीब 85 दिनों से चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा. हालांकि, होमुर्ज स्ट्रेट अभी बंद है, इस वजह से तेल की आपूर्ति सामान्य होने में समय लग रहा है. बात ब्रेंट क्रूड ऑयल की करें तो इसके दाम 98.83 प्रति बैरल पर आ गए हैं.

    इससे पहले तेल कंपनियों ने शनिवार 23 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया था. पेट्रोल के दाम करीब 87 पैसे और और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी. इसके साथ-साथ सीएनजी के दामों में ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं शुक्रवार 15 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3 --3 रुपए बढ़ाई गई थी. और आज फिर से महंगाई का झटका लग गया. अब देखना होगा कि आगे का क्या होगा.