• संबलपुर ट्रक मालिक संघ के राकेश प्रसाद अध्यक्ष एवं रविंद्र कुअंर महासचिव बने, नए पदाधिकारियों कार्यभार संभाला

    हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट :-
    संबलपुर/ हैदराबाद, 4 जनवरी 2026. बीते दिनों पश्चिम ओड़िशा के संबलपुर स्थित बरैईपाली कार्यालय में संबलपुर ट्रक मालिक संघ के नए पदाधिकारियों चुनाव कराए गए. चुनाव अधिकारी प्रदीप रथ की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में राकेश प्रसाद जहां अध्यक्ष चुने गए, वहीं रविंद्र कुअंर महासचिव पद पर विजयी हुए. जबकि संबलपुर ट्रक मालिक संघ के लिए हुए चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों में संजय पांडे उपाध्यक्ष, संजीव कुमार सिंह संयुक्त सचिव और नरेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रमुख हैं.


    बाद में संबलपुर ट्रक मालिक संघ कार्यालय में आयोजित एक समारोह में संघ के वरिष्ठ सदस्य तथा चुनाव अधिकारी प्रदीप रथ ने  सभी चुने गए नए पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर संघ के कार्यकारी सदस्यों में देवेन पति, रामेश्वर सिंह, एमएस रैना, कमलजीत सिंह  व वासुदेव अग्रवाल प्रमुख मौजूद रहे.


    निवर्तमान अध्यक्ष ने उठाया चुनाव प्रक्रिया पर सवाल, कहा - इसकी जांच की जानी चाहिए
    इस बीच संबलपुर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित कई सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव समिति से जांच कराने की मांग की है. लेकिन इस आरोप को चुनाव अधिकारी ने सिरे से खारिज कर दिया है.