RCB vs LSG IPL: लखनऊ को 5 विकेट से हराकर IPL के टॉप 1 में पहुंची RCB, जीत की हैट्रिक भी लगाई
RCB vs LSG IPL: आरसीबी ने लखनऊ को बुधवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। वहीं आज घरेलू पिच पर आरसीबी ने जीत की हैट्रिक भी बनाई।
बेंगलुरु, 15 अप्रैल 2026। आरसीबी ने जीत के लिए 147 रन के लक्ष्य को 15.1 ओवर में 5 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में चौथी और घर पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मैच में बेंगलुरू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में बेंगलुरू के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए लखनऊ को बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया।
लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर ढेर हो गई। आरसीबी को जीत के लिए 147 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका विराट कोहली ने अदा की। विराट ने 34 गेंद में 49 रन की पारी खेली। इनके अलावा 23(9) रन जीतेश शर्मा ने बनाए। रजत पाटीदार ने 27 (13) रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट प्रिंस यादव ने और 2 विकेट आवेश खान ने लिए। इस मुकाबले में जीत के बाद आरसीबी की टीम अंक तालिका में पांच मैच में 4 में जीत के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है।
आरसीबी के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए लखनऊ के बल्लेबाजों को घुटने के बल ला दिया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर ढेर हो गई। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मिचेल मार्श ने बनाए। वहीं 39 रन की पारी मुकुल चौधरी ने खेली। इसके अलावा 38 रन आयुष बडोनी ने बनाए। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट रसिख डार ने लिए। 3 विकेट भुवनेश्वर कुमार के खाते में गए। 2 सफलता क्रुणाल पांड्या को और एक जोश हेजलवुड को मिली। 147 रन बनाने का लक्ष्य आरसीबी को मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।