• 33 जिलों में प्रभारी सचिवों की नियुक्ति, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 29 मई 2026। छत्तीसगढ़ की ढाई साल पुरानी विष्णुदेव सरकार ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राज्य के 33 जिलों में नए सिरे से प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की गई है। एसीएस ऋचा शर्मा को रायपुर तथा मनोज पिंगुआ को बिलासपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं डॉ. रोहित यादव को कोरबा तथा रजत कुमार को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव निहारिका बारीक को महासमुंद तथा डॉ. कमलप्रीत सिंह को सरगुजा जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया हैं। कुछ जिलों के प्रभारी सचिव बदले गए हैं। वहीं अधिकांश जिलों के प्रभारी सचिव यथावत रखे गए हैं।  देखें पूरी सूची..