• RR Vs RCB IPL: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी पारी से राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकटों से पटखनी दी, RR की लगातार चौथी जीत

    RR Vs RCB IPL 2026: रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को गुवाहाटी में खेले गए आईपीएल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 26 गेंदों में 78 रन बनाए। आईपीएल के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है। वैभव सू्र्यवंशी और ध्रुव जुरैल की धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण आरसीबी के गेंदबाजी 201 रन के स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके। RR ने 202 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर लिया। 
    गुवाहाटी, 11 अप्रैल 2026। IPL 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है। वैभव सू्र्यवंशी और ध्रुव जुरैल की धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण आरसीबी के गेंदबाजी 201 रन के स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके। RR ने 202 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है, वहीं आरसीबी को इस टूर्नामेंट में यह पहली हार मिली है। चार मैचों में चार जीत के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। इसके गेंदबाज रवि बिश्नोई के नाम पर्पल कैप है, जबकि वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप है।

    बारिश के कारण पूरे 1 घंटे से अधिक की देरी से शुरू हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती ओवरों में उनका फैसला सही साबित हुआ। पावरप्ले में निश्चित तौर पर राजस्थान के गेंदबाजों की जीत हुई। वे ना सिर्फ रन रोकने में सफल हुए हैं बल्कि तीन बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। जोफ्रा आर्चर ने पारी की पहली गेंद पर ही फिल साल्ट को चलता किया। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिकल्ल को भी अपना शिकार बनाया। पारी के पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया।

    इसके बाद नियमित अंतराल पर आरसीबी के विकेट गिरते रहे और एक वक्त तक तो 93 रनों के स्कोर पर टीम के 6 विकेट हो चुके थे। वहां से 201 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल था लेकिन कप्तान पाटीदार और अंत में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में वेंकटेश अय्यर ने अपना प्रभाव जमाया और टीम को एक बडे लक्ष्य तक पहुंचाया। पाटीदार ने चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 गेंदों में 63 रन बनाए। वेंकेटेश अय्यर ने 15 गेंदों में 29 रन जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेदों में 22 रन बनाए। शुरुआत में कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बड़ा स्कोर नहीं कर सका।

    202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी शुरुआत की लेकिन 21 रनों के स्कोर पर हेजलवुड ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद 15 साल के वंडर बॉय यशस्वी जायसवाल का तांडव देखने को मिला। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही पावरप्ले में ही टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। जब टीम का स्कोर 129 रन था तब वैभव सूर्यवंशी को क्रुणाल पांड्या ने 26 गेंदों में 78 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वैभव ने 26 गेंदों पर 8 चौकों और सात छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 78 रन बनाए। वैभव के आउट होने के बाद 5 रन के भीतर दो और विकेट गिर गए लेकिन फिर ध्रुव जुरेल और जडेजा ने पारी को संभाला और 18वें ओवर में 202 के लक्ष्य को हासिल कर लिया। जुरैल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 गेंदों में 81 रन बनाए। जडेजा ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए और एक छोर संभाले रखा।

    आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या और हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो, रवि बिश्नोई ने दो, ब्रिजेश शर्मा ने 2 और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया।

    RR 202/4 (18 ओवर)

    RCB- 201/8 (20 ओवर)

    राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड।