• संबलपुर के विशिष्ट समाजसेवी, उद्योगपति अशोक कुमार जालान को मातृ शोक

    हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट :-
    संबलपुर/ हैदराबाद, 11 जनवरी 2026. पश्चिम ओडिशा के विशिष्ट समाजसेवी व विख्यात उद्योगपति अशोक कुमार जालान की माता जी का 8 जनवरी को 8 जनवरी ( गुरुवार) को निधन हो गया. उनकी माताजी कलावती देवी जालान ने  93 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली और देवलोक गमन किया. वे अपने पीछे दो पुत्र अशोक कुमार जालान  व कन्हैयालाल जालान (कानु ) एवं पौत्र सुरेंद्र कुमार जालान, रविंद्र कुमार जालान व प्रतीक कुमार जालान ( राजा) सहित भरा - पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

             शुक्रवार अपरान्ह संबलपुर स्थित राजघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके पुत्र अशोक कुमार जालान ने  हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया. इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के  गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी व शोकाकुल परिवार को  ढाढस बंधाया. अशोक कुमार जालान द्वारा  दी गई जानकारी के मुताबिक, माताजी का दशगात्र कार्यक्रम संबलपुर के खेतराजपुर स्थित जालान गली निवास में रखा गया है, जहां बैठक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी किया जा रहा है.