SRH vs CSK IPL: आखिरी 10 ओवर में चेन्नई के हाथ से फिसला मैच, सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी ने दिलाई जीत
SRH vs CSK IPL: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन ही बना पाई।आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। प्रफुल्ल हिंगे ने सिर्फ 8 रन ही दिए। हैदराबाद को 10 रनों से जीत मिली।
हैदराबाद, 19 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 आज डबल हेडर हुआ। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर हुई। इस मैच को ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 रनों से जीता। रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बैटिंग के लिए बुलाया है। हैदराबाद ने 194 रन बोर्ड पर लगाए हैं। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने फिफ्टी ठोकी। जवाब में सीएसके की टीम 8 विकेट पर 184 रन ही बना पाई। हैदराबाद की यह 6 मैचों में तीसरी जीत है। सीएसके 6 मैचों में 4 हार झेल चुकी है।
आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा. रोमांचक मुकाबले में इशान किशन की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से शिकस्त दी. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 194 रन लगाए थे, जिसका पीछा करते हुए चेन्नई 8 विकेट खोकर 184 रनों तक ही पहुंच सकी. आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज के सामने गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 8 रन दिए और 10 रनों से हैदराबाद को जीत दिलाई.
हैदराबाद ने गेंदबाजों के दम पर यह मैच पलटा, क्योंकि सीएसके ने 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 111 रन जोड़ लिए थे. यहां से उसे जीत के लिए 60 बॉल में 84 रन चाहिए थे और 7 विकेट हाथ में थे, लेकिन 10 ओवर के बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग करते हुए ना सिर्फ मैच में वापसी की बल्कि चेन्नई को 10 विकेट से हरा दिया. इस सीजन चेन्नई की यह चौथी हार है, जबकि हैदराबाद ने 6 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर संजू सैमसन में निराश किया. वे सात रन पर ही कैच आउट हो गए।
हैदराबाद के लिए इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट निकाले.प्रभुल्ल हिंगे ने 4 ओवर में 60 रन देकर 1 शिकार किया. एक विकेट शिवांग कुमार को मिला.शाकिब हुसैन ने कसी हुई बॉलिंग की. उन्होंने 4 ओवरों में 32 रन देकर शिवम दुबे का सबसे बड़ा विकेट निकाला. हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनिरक क्लासन ने 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं, वहीं CSK से जैमी ओवर्टन और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट लिए.
SRH: 194/9 (20)
CSK: 184/8 (20)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।