• विजय की 'लहर ' में झुलसे स्टालिन, डीएमके दफ्तर से उखड़े टेंट, सब जगह सन्नाटा,  रो रहे समर्थक

    तमिलनाडु में  एक्टर विजय ने पूरी तरह से खेल बदल दिया है. विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. डीएमके दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है. कार्यालय में लगे टेंट उखड़ गए हैं और समर्थक रो रहे हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-

    चेन्नई, 4 मई 2026. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की लहर है. इस लहर में एमके स्टालिन झुलस गए हैं. यहां तक की कोलाथुर विधानसभा सीट से एमके स्टालिन खुद पीछे चल रहे हैं. पार्टी दफ्तर से लेकर डीएमके नेताओं तक के  घर पर सन्नाटा पसरा है. नतीजों को देखकर डीएमके समर्थक रो रहे हैं.

    पार्टी ऑफिस से उखड़ गए टेंट 

    डीएमके का प्रदर्शन इस बार बेहद खराब रहा. 2021 में 133 सीटें जीतने वाली पार्टी 2026 में 74 सीटों पर सिमटती दिख रही है. ऐसे में हर तरफ सन्नाटा पास रहा है. चेन्नई में डीएमके ऑफिस में लगे टेंट उखड़ने लगे हैं. सुबह से जहां कार्यालय में जश्न की तैयारी चल रही थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वहां नहीं दिख रहे हैं.

    फूट- फूटकर रो रहे हैं कार्यकर्ता 

    कार्यकर्ता अपनी पार्टी की हार से मायूस है और कई कार्यकर्ता  रो भी रहे हैं. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि  ऐसे नतीजे आएंगे. शुरुआती रुझानों में मिली बढत से कार्यकर्ता उत्साहित थे लेकिन बीतते समय के साथ सीटें घटने लगी तो कार्यकर्ता मायूस हो गए.

    एमके स्टालिन खुद पीछे चल रहे हैं

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन खुद भी कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए हैं। 

    बेटे की स्थिति भी ठीक नहीं

    जबकि तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और एमके स्टालिन के बेटे उदय निधि स्टालिन की स्थिति भी ठीक नहीं है. उनकी सीट  चेपौकम पर भी उतार-चढ़ाव जारी है. 

    टीवीके से हुआ डीएमके को नुकसान

    तमिलनाडु में डीएमके को सबसे अधिक नुकसान टीवीके से हुआ है. हालांकि, एआईएडीएमके ने पहले से पुराने प्रदर्शन को दोहराया है. लेकिन डीएमके की सीटिंग सीटों पर टीवीके से नुकसान पहुंचा है. गौरतलब है कि तमिलनाडु में अभी तक किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिली है. जानकारी के मुताबिक, टीवीके को 107 सीटों पर बढ़त है. वहीं, एआईएडीएमके अभी 53 सीटों पर आगे हैं और डीएमके  74 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में फाइनल परिणाम आने के बाद सट्टा का नया समीकरण बन सकता है. क्योंकि सरकार बनाने के लिए टीवीके को किसी न किसी दल से गठबंधन करना होगा. वहीं राहुल गांधी ने टीवीके प्रमुख विजय थलापति को बधाई दी है। उन्होंने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन से भी बात की है।