रांची में छात्रों की हुंकार! कंटीली तार व पानी की बौछार, विधानसभा घेरने आगे बढ़ रहे छात्र
हजारों की संख्या में छात्र रांची में नई विधानसभा का घेराव करने को आगे बढ़ रहे हैं. यह संख्या और भी बढ़ सकती है. पुलिस लगातार उन्हें रोकने की कोशिश में है लेकिन छात्रों के हुजूम को रोक नहीं पा रहे हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ खास रिपोर्ट:-
रांची, 10 अगस्त 2026. झारखंड की राजधानी रांची में सड़कों पर उतरे हजारों से अधिक संख्या में छात्र खेतों के रास्ते नई विधानसभा की दीवार तक पहुंच चुके हैं. चौथा बैरिकेड तोड़ने के बाद छात्रों पर वाटर कैनन से पानी छोड़ा गया फिर भी छात्र रुके नहीं और आगे बढ़ते चले गए. पानी की बौछार पड़ते ही प्रदर्शनकारी छात्रों ने नाचना शुरू कर दिया. कुछ छात्र खेतों के रास्ते विधानसभा की दीवार तक पहुंच गए.
छात्रों के कंधों पर पहुंचे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो
पिछले 9 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी पहले एम्बुलेंस और अब छात्रों के कंधों पर मार्च में शामिल हुए. उनके हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर भी है. उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, वह अनशन खत्म नहीं करेंगे. हालांकि, पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझने की कोशिश कर रही है मगर छात्र कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. उनका कहना है कि जब तक सीजीएल परीक्षा रद्द नहीं होगी और सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाएंगे, वे यह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे.
क्या है छात्रों की मांग?
मुख्य तौर पर छात्रों और सरकार के बीच बात सीजीएल परीक्षा को लेकर फांसी हुई है. छात्रों ने सीजीएल परीक्षा को रद्द करने और इसकी सीबीआई जांच करने की मांग की थी, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है. सरकार ने कहा कि एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराई जाएगी और अगर वित्तीय धांधली पाई जाती है, तो ईडी से जांच कराई जाएगी. हालांकि, आंदोलनकारी छात्र सीबीआई जांच की मांग कर रही है.
विधानसभा की दीवार तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
पेपर लीक के विरोध में रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं है. छात्रों का कहना है कि सरकार को हमारी मांगे माननी पड़ेगी.
छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल
पुलिस ने नई विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों चौथा बैरिकेड पूरे जाने के बाद उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. लेकिन छात्र आगे बढ़ते ही जा रहे हैं. छात्रों ने जगन्नाथ टेंपल के पास भी बैरिकेड तोड़ दिया और नई विधानसभा से 500 मीटर की दूरी पर प्रदर्शन नारेबाजी कर रहे हैं.
15 हजार से अधिक छात्र मार्च में शामिल
झारखंड विधानसभा घेरने के लिए मार्च में अब तक 15 हजार से अधिक छात्र शामिल है. खबर है कि अभी और छात्र रांची पहुंच रहे हैं. छात्रों के हाथ में तिरंगा है. तिरंगे के अलावा किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा कोई झंडा या बैनर नही है. इलाके में बीएनएस की धारा 163 भी लागू है. बावजूद इसके छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.
मुख्यमंत्री आवास घेराव कर रहे हैं भाजपा विधायक
इस बीच भाजपा विधायकों ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दबाब बनाने के लिए सीएम आवास घेरने की योजना बनाई है. इसे देखते हुए पुलिस ने इन विधायकों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है.