सरकारी स्कूल के मैदान में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:- रायपुर, 10 अगस्त 2026. यहां एक सरकारी स्कूल के मैदान में 23 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि तीन युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई और उसके बाद उसे स्कूल के मैदान समेत अलग-अलग जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि स्कूल के चौकीदार ने रविवार की सुबह जब मैदान में महिला को बेहोशी हालत में देखा, तत्काल उसने इसकी सूचना पुलिस में दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है. यह मामला यहां के डीडी नगर और आजाद चौक पुलिस क्षेत्र का है. वहीं, महिला बिलासपुर की रहने वाली है और उसने 3 साल पहले महासमुंद जिले के एक युवक से प्रेम विवाह की थी. कुछ महीने पहले युवक पत्नी को ओड़िशा ले जाकर छोड़ दिया और वहां से वह फरार हो गया. हालांकि, 2 महीने पहले महिला रायपुर आकर एक शादी हॉल में काम करने लगी थी. लेकिन वहां भी काम बंद हो जाने से वह दूसरे काम की तलाश में थी.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात महिला यहां के सरोना शराब भट्टी के पास काम की तलाश में गई थी. इसी दौरान पीयूष नायक, शिवा बघेल और एक नाबालिग उसके पास पहुंचे. आरोप है कि तीनों ने शराब पी और महिला को भी शराब पिलाई. नशे में महिला से दुष्कर्म किया और बाद में महिला को खाना खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर आजाद चौक स्थित सरकारी स्कूल के मैदान ले गए. महिला का आरोप है कि स्कूल मैदान में भी तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी हालत में उसे छोड़कर भाग गया.
स्कूल चौकीदार ने दी पुलिस में सूचना
रविवार सुबह जब स्कूल के चौकीदार देखा कि एक महिला स्कूल के मैदान में बेहोश पड़ी है, तो आज़ाद पुलिस में उन्होंने इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले महिला को उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया और महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
2 महीने पहले आई थी रायपुर
पीड़ित महिला के मुताबिक वह बिलासपुर के चकरभाठा इलाके की रहने वाली है. 3 साल पहले घर से भागकर महासमुंद जिले के बागबहरा निवासी एक युवक से शादी की थी. ओड़िशा में काम करने गए पति ने कटक में मुझे छोड़ दिया और कहीं फरार हो गया. 2 महीने पहले वह रायपुर आई और यहां छेरीखेड़ी स्थित एक शादी हॉल में काम कर रही थी, लेकिन वहां भी काम बंद हो गया और इसके बाद वह लगातार काम की तलाश में रायपुर में घूम रही थी तभी सरोना इलाके में तीनों युवकों से मुलाकात हुई और इसी दरम्यांन इन्होंने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया और बेहोशी हालत में छोड़कर भाग गया.