अंतिम दौर में बांकीपुर क्षेत्र का कोना - दस्तक दिए तेजस्वी यादव, मेगा रोड शो में उमड़ा जन सैलाब
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के अंतिम प्रचार अभियान के दिन महागठबंधन ने चुनावी अभियान में माहौल को अपने पक्ष में बनाने की पूरी कोशिश की है. विदेश दौरे से लौटे राजद नेता तेजस्वी यादव अब सीधे चुनावी मैदान में उतर गए हैं. राजद को उम्मीद है कि तेजस्वी यादव की सीधी मौजूदगी से पार्टी के चुनावी अभियान को नई धार मिल गई है और महागठबंधन की प्रत्याशी रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
पटना, 30 जुलाई 2026. बांकीपुर में चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में हर दल अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करता है. इसी बीच राजद ने अपने सबसे बड़े चेहरे एक यादव को चुनाव अभियान के आखिरी दौर में रोड शो और जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में उतारा. इसका उद्देश्य केवल कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाना नहीं, बल्कि सीधे मतदाताओं तक महागठबंधन का संदेश पहुंचाना था, सो पहुंच गया.
राजद नेता का पूरा अभियान महागठबंधन उम्मीदवार रेखा गुप्ता के पक्ष में माहौल बनाना था, सो बन गया. राजद की कोशिश है कि प्रत्याशी के मुकाबले पार्टी का चेहरा और संगठन दोनों प्रभावी तरीके से सामने दिखे. इसके लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है.
तेजस्वी का रोड शो में उमड़ा जन सैलाब
तेजस्वी यादव का कारवां मीठापुर स्थित चुनाव कार्यालय से निकलकर चांदपुर बेला, सिपारा, विग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैयाटांड़ पुल, गोरिया टोली, लालजी टोला, पीरमुहानी, उमा सिनेमा, आयुर्वैदिक कॉलेज, लोहानीपुर, साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट और बिरला मंदिर होते हुए सब्जी बाग पर समाप्त हुआ. इस दौरान जगह-जगह जनता की अपार भीड़ थी. समर्थकों के द्वारा स्वागत कार्यक्रम भी शानदार दिखा.
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी मंगलवार को तेजस्वी यादव हड़ताली मोड़ से पहलवान मार्केट बोरिंग रोड चौराहा, राजापुर पुल, दुजरा मस्जिद, पुलिस लाइन चौराहा, लोदीपुर, चीना कोठी, उत्तरी मंदिर, इनकम टैक्स गोलंबर, और किदवई पुरी से होते हुए चक्रम देवी मंदिर के पास कार्यक्रम का समापन हुआ. बता दें कि बांकीपुर पटना की अहम विधानसभा सीटों में शामिल है और यहां चुनावी मुकाबला हमेशा राजनीतिक दलों के लिए खास महत्व रखता है.
शहरी प्रबुद्ध वर्ग के मतदाताओं वाली किस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. और अंतिम समय में जनसंपर्क अभियान की भूमिका अहम मानी जाती है. यही वजह है कि महागठबंधन आखिरी दिन में बड़े रोड शो करके स्थानीय स्तर पर मतदाताओं में अपनी पैठ बना ली. तेजस्वी यादव ने अपनी जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय समस्याओं, रोजगार जैसे मुद्दों को जनता के सामने रखा. मतदाताओं के बीच अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रखने की तैयारी की ताकि, मतदान के दिन संगठन पूरी तरह क्षमता से काम कर सके.