• ठाकुर सुरेंद्र सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष, लोगों ने दी शुभकामनाएं

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  विशेष रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 10 मई 2026. प्रतिष्ठित समाजसेवी तथा महाराणा प्रताप जागृति मंच के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के शीर्ष नेतृत्व द्वारा तेलंगाना स्टेट अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है. इस मौके पर तेलंगाना के अत्तापुर स्थित राम मंदिर के प्रभारी ठाकुर अर्जुन सिंह, विपिन राज सिंह, महेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह, रवि करण सिंह, रतन सिंह, जी नागेश राणा, नरसिंह ठाकुर, आशा रानी, दुर्गा शर्मा, राम सिंह, अधिवक्ता ठाकुर रणधीर सिंह, कांग्रेस नेता पुष्पराज सिंह बैस, गजानन सिंह, पुंडीर सीनू भाई, कांग्रेस नेता जी सत्यनारायण, रमेश सिंह एवं नीरज ठाकुर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के  नवनियुक्त तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने पुष्पमाला एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया. जहां लोगों ने मनोनीत नए प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद तेलंगाना स्टेट, ठाकुर सुरेंद्र सिंह को सम्मानित करते हुए अभिनंदन किया. अंत में श्रीकांत मामा द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.