• ससुर ने ही उजाड़ दिया बेटे का घर: बहू का पड़ोसी से चल रहा था ' प्रेम प्रसंग, ' लोक- लाज के डर से पड़वा दिए फेरे

    उत्तर प्रदेश के एक गांव से रिश्तों की  मर्यादा को तार तार कर देने वाला एक अद्भुत कहानी. बेटा रहता था दूसरे शहर में, बहू पर बिगड़ी पड़ोसी की नियत और ससुर ने कर दिया बहू की दूसरी शादी. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह सनसनीखेज रिपोर्ट:-

    कानपुर, 1 जून 2026. उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास एक गांव से रिश्तो की मर्यादा को तार - तार कर देने वाला घटना सामने आया है, जहां एक ससुर ने अपनी ही खुद की बहू की दूसरी शादी दूसरे युवक से कराकर सबको हैरत में डाल दिया है. आरोपी सिद्धराज का बेटा रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने गांव से बाहर गया हुआ था, इस बीच उसकी पत्नी  (अनाम)  का झुकाव पड़ोस में रहने वाले एक युवक की तरफ बढ़ गया. ससुर का दावा है कि बहू और पड़ोसी के बीच प्यार का परवान इस कदर चढ़ चुका था कि लोक - लाज और पारिवारिक  इज्जत दांव पर लग गया.

    सिद्धराज ने बताया कि उन्होंने कई बार बहू को समझाने की कोशिश की और मर्यादा में रहने की हिदायत भी दी, लेकिन बहू अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही. घर में रोज-रोज होने वाले कलह और सामाजिक अपमान से बचने के लिए ससुर ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है. बेटे की गैर - मौजूदगी में ससुर ने बहू की मर्जी का सम्मान करते हुए उसकी दूसरी शादी इस पड़ोसी युवक से करा दी, जिससे उसका अंतरंग प्रेम संबंध चल रहा था.

    हालांकि, इस घटना ने  समाज में एक नई बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे ससुर का एक ' प्रगतिशील ' कदम मान रहे हैं जिसे उन्होंने हिंसा के बजाय शांति का मार्ग अपनाया, वहीं, एक बड़ा वर्ग इसे फैमिली वैल्यू और विवाह जैसी पवित्र रिश्ता का अपमान बता रहा है. उधर, कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि बिना पति के तलाक या सहमति के इस तरह की दूसरी शादी कानूनी जटिलताएं पैदा कर सकती है. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर  हाई वोल्टेज ड्रामा बना हुआ है और लोग ससुर के इस हैरान करने वाले फैसले पर अपनी - अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.