• छत्तीसगढ़ में CMHO और सिविल सर्जन के तबादले

    रायपुर, 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 9 जिलों के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों (CMHOs) का स्थानांतरण किया गया है। वहीं कई जिलों के सिविल सर्जन भी बदले गए हैं। डॉ रामकेश्वर सिंह कुशवाहा महासमुंद के सीएमएचओ बनाए गए हैं। वहीं यौन शोषण के आरोप में निलंबित बेमेतरा के सीएमएचओ डॉ. अमृतलाल रोहलेडर की जगह डॉ. शरद कोहाड़े को भेजा गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महानदी भवन, नया रायपुर के अवर सचिव दिव्या वैष्णव द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक 25 चिकित्सा अधिकारियों का प्रभारी सीएमएचओ, सिविल सर्जन, अधीक्षक एवं अन्य पदों पर स्थानांतरण किया गया है। डॉ. शशांक गुप्ता को बलरामपुर के प्रभारी सिविल सर्जन से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर जिला बलरामपुर पदस्थ किया गया है। वही डॉ. प्रियंका सक्सेना प्रभारी सिविल सर्जन दंतेवाड़ा बनाई गई हैं।   पढ़ें पूरी लिस्ट..