UPSC Result 2025 : यूपीएससी टॉपर लिस्ट में इस बार लड़कों का बोलबाला, जानिए देश के नए IAS IPS की कहानी
UPSC Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे थे, वे अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ups.gov.in पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। यूपीएससी, इस सरकारी रिजल्ट के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है।
नई दिल्ली, 6 मार्च 2026। IAS, IPS, IFS और सेंट्रल सर्विसेज – ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ में अपॉइंटमेंट के लिए कुल 958 कैंडिडेट्स को रिकमेंड किया गया है। UPSC ने UPSC CSE 2025 मेन्स रिजल्ट की घोषणा करते हुए कहा कि 348 रिकमेंडेड कैंडिडेट्स का कैंडिडेचर प्रोविजनल रखा गया है और दो कैंडिडेट्स के रिजल्ट रोक दिए गए हैं। यूपीएससी 2025 की टॉपर लिस्ट में इस बार लड़कों का बोलबाला रहा है। टॉप 10 में से केवल 3 लड़कियां हैं। रिजल्ट के बाद अब उन सभी की कहानियां सामने आ रही हैं।
UPSC रिजल्ट में लड़कों का बोलबाला
यूपीएसी सिविल सर्विस 2025 के रिजल्ट इस बार लड़कों का बोलबाला रहा है। टॉप 10 में से 7 लड़के और 3 लड़कियां है। पहले स्थान अनुज अग्निहोत्री हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर एकांश ढुल हैं। टॉप 3 में दो लड़के हैं।
UPSC में बिहार की बेटी मोनिका श्रीवास्तव का कमाल
बिहार के औरंगाबाद जिले की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC की परीक्षा में ऑल इंडिया 16वां रैंक हासिल कर जिले के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार सफलता के बाद जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। मोनिका श्रीवास्तव औरंगाबाद जिला मुख्यालय के सत्येन्द्र नगर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम बी.के. श्रीवास्तव है जो जिला परिषद में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। जबकि मां भारती श्रीवास्तव गृहिणी हैं।
देश और समाज के लिए काम करने के उद्देश्य से उन्होंने कॉर्पोरेट करियर छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उनकी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2022 में BPSC परीक्षा में छठा स्थान हासिल कर प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने 2024 में पहली बार UPSC परीक्षा पास कर 455वां रैंक हासिल किया और वर्तमान में भारतीय रेलवे सेवा के तहत अंडर ट्रेनिंग अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण ले रही थीं।लेकिन मोनिका का लक्ष्य इससे भी बड़ा था। उन्होंने दोबारा तैयारी की और इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 16वां रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया।
UPSC 5th Topper 2025: ईशान भटनागर
यूपीएससी सिविल सर्विस रिजल्ट 2025 में ईशान भटनागर ने 5वां स्थान हासिल किया है। ईशान मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पिता एमपी गवर्नमेंट में सलाहकार के पद पर हैं। वहीं मां राज्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। ईशान ने भोपाल के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की। इसके बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से दिल्ली से लॉ की पढ़ाई की।
UPSC 4th Topper 2025: राघव झुनझुनवाला
मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शहर के पंकज मार्केट निवासी अशोक झुनझुनवाला के पुत्र राघव झुनझुनवाला ने UPSC Civil Services Examination 2025 के परिणाम में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। राघव ने यह शानदार उपलब्धि अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है। मुजफ्फरपुर के जीडी मदर स्कूल से बारहवीं में बिहार टॉपर रहने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने वर्ष 2022 में कॉमर्स विषय से ग्रेजुएशन पूरा किया था। इसके बाद से ही वे सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए थे और कड़ी मेहनत व निरंतर प्रयास के दम पर आखिरकार टॉप फाइव में जगह बना ली।
UPSC 2nd Topper 2025: राजेश्वरी सुवे एम ने IAS नहीं IPS चुना
यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा में रैंक-2 के साथ टॉप करने वाली राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु के मदुरई की रहने वाली हैं। वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर की ट्रेनिंग ले रही हैं। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने न सिर्फ देश के सबसे टफ एग्जाम में से एक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की, बल्कि पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे कॉलेज के दिनों में वे NCC कैडेट थीं। इसलिए वर्दी का जुनून उन्हें वहीं से मिला। वे डिप्टी कलेक्टर के लिए चुनी गई हैं। लेकिन अब वर्दी वाली नौकरी यानी IPS जॉइन करना चाहती हैं।
UPSC 2025 Topper Anuj Agnihotri: ऑल इंडिया रैंक 1 टॉपर
UPSC 2025 का रिजल्ट की टॉपर लिस्ट में पहला नाम अनुज अग्निहोत्री का है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है और और पूरे देश में उनकी चर्चा हो रही है। एक इंटरव्यू में अनुज अग्निहोत्री बताते हैं कि वह राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उनकी स्कूल की शिक्षा रावतभाटा से ही हुई है। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह जोधपुर आ गए और वहां एम्स जोधपुर से उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की थी। 2023 में AIIMS जोधपुर से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुज ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में अपना प्रोफेशनल सफर शुरू किया था। वह अभी दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स सिविल सर्विस (DANICS) में काम कर रहे हैं, जो एक ग्रुप B (गजटेड) सिविल सर्विस है। आपको जानकार हैरान होगी कि अनुज दिल्ली के SDM भी रह चुके हैं-
UPSC 2025 Result 3rd Topper: एकांश ढुल
यूपीएससी सिविल सर्विल रैंक 3 पाने वाले एकांश ढुल पंचूकाल सेक्टर 12 में रहते हैं। इससे पहले भी वे दो बार यूपीएससी क्लियर कर चुके हैं। 2024 में उनकी 342वीं रैंक थी। वहीं 2025 में उन्होंने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई है। वह तीसरे टॉपर बने हैं। एकांश ढुल ने चंडीगढ़ के भवन विद्यालय सेक्टर 27 से 10वीं की है। वहीं सेंट कबीर स्कूल सेंटर-26 से 12वीं की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की।