• US-Israel Iran War: पश्चिम एशिया में फंसे नागरिकों के लिए छत्तीसगढ़ ने की नोडल अधिकारी की नियुक्ति

    US-Israel Iran  युद्ध में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने दिल्ली में कंट्रोल रूम खोला है।

    रायपुर/ नई दिल्ली, 10 मार्च 2026।  यूएस इजरायल ईरान युद्ध के दौरान पश्चिम एशिया में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने दिल्ली में एक नियंत्रण कक्ष खोला है साथ ही इसके लिए लायजनिंग अधिकारी लेखा अजगले को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अतः लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली मो.नं. 8349840582 तथा कार्यालयीन दूरभाष नंबर-011-46156000 एवं फैक्स नंबर- 011-46156030 से संपर्क किया जा सकता है।