वीणा वादिनी साहित्यिक समिति सह अक्षय वट संगीत विद्यालय ने किया संगीत संध्या का आयोजन
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:
हैदराबाद, 13 अगस्त 2026. यहां के वीणा वादिनी साहित्यिक समिति सह अक्षय वट संगीत विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बीते संध्या को हैदराबाद के आरोग्या अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के प्रो. करन सिंह उटवाल व विशेष संगीतज्ञय प्रस्तुति प्रो. ऐश्वर्या राजेंद्र सिंह परदेसी, पाचोरा ने दी. जबकि साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती, समिति के परामर्शदाता भक्त राम व प्रदीप जाजू ने सभी अतिथियों, मुख्य अतिथि का अभिवादन करते हुए परिचय प्रस्तुत किया एवं सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
कार्यक्रम के दौरान कवि सीताराम माने, राजेश कुमार, सुवर्णा नाईक, संध्या कोडगांवकर, सुनीति दीक्षित, रूपाली दीक्षित, अक्षती राव, स्वराध्या, राजनी, एस. संदीप, रुपाली जैन, खुशी जैन, सुनील कुलकर्णी, हर्षलता दुधोडिया, सुनील, राजेश पडाले, अनन्या देशपांडे, रितिका होलकर, डॉ. अपूर्व परदेसी, प्रतिभा परदेशी, सुनील मोरे, श्रव्या भगत, सारिका मोमुले, विश्वनाथ पांढारकर, दिनेश सिंह, कुमुद वाला, मऊ मलिक डे, दिवाकर थोंगरे, प्रभातल थोंगरे, ज्योति मिश्रा, विजय पांचाल, सुनीता मिश्रा, कंचन शुक्ला, सविता सोनी, राजशेखर, राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण शर्मा, गीता तिवारी एवं राजन शर्मा जाजू समेत भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.
सर्वप्रथम 'अक्षय वट संगीत विद्यालय ' के छात्रों ने राग पूरिया, राग धनश्री, बड़ा ख्याल और छोटा ख्याल की प्रस्तुति दी. इस दौरान प्रमुख गायिका डॉ. ऐश्वर्या ने राग यमन, राम भजन, गजलें आदि प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के मौके पर प्रो. ऐश्वर्या को गीता तिवारी द्वारा सुप्रीम भेंट देकर सम्मानित किया गया. अंत में अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती के उद्बोधन और धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम का आयोजक वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती एवं सचिव, विशिष्ट साहित्यकार सुधा ठाकुर और अक्षय वट संगीत विद्यालय की संचालिका सुवर्णा नायक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान प्रताप कुमार आर्य ने अहम भूमिका निभाई.