• पूरी रात जागते रहना होगा, कंप्यूटर में डाटा बदल सकते हैं, काउंटिंग से पहले सीएम ममता की अपील

    ममता बनर्जी ने  बकायदा वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि बीजेपी ने अपना आखिरी दांव चल दिया है. गिनती पर पैनी नजर रखनी होगी. पूरी रात जागते रहना होगा. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह चुनावी रिपोर्ट:-

    कोलकाता, 1 मई 2026. वोट गिनती के पहले तृणमूल कांग्रेस के सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं को सचेत रहने को कहा है. ममता दीदी ने कार्यकर्ताओं को काउंटिंग वाले दिन तक ईवीएम की निगरानी करने को कहा है.

    रात भर जागकर रखनी होगी निगरानी, ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश

    ममता बनर्जी ने बाकायदा वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि बीजेपी ने अपना आखिरी दांव चल दिया है. गिनती पर पैनी नजर रखनी होगी. पूरी रात जागते रहना होगा. उन्होंने कहा, यदि जरूरत पड़ी तो वे खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषणा न कर दूं, तब तक काउंटिंग की टेबल से मत हटना.

    कंप्यूटर में  डेटा बदला जा सकता है, मैं खुद काउंटिंग हॉल जाऊंगी: ममता

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि कंप्यूटर में डेटा बदल सकते है. हमारे आंकड़े बीजेपी को और बीजेपी के आंकड़े हमें दे सकते हैं. मैं खुद का मीटिंग हॉल में जाऊंगी, एक प्रत्याशी के तौर पर मैं ऐसा कर सकती हूं. आप लोगों ने बहुत कुछ सहा है, कृपया बंगाल को बचाने के लिए थोड़ा और सब्र करें.

    एग्जिट पोल को ममता बनर्जी ने बताया फिक्स 

    ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल पर भी अपनी राय रखी है. उन्होंने एग्जिट पोल को फिक्स करार दिया है. साथ ही विश्वास जताया है कि 4 मई को नतीजों में टीएमसी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी वोट काउंटिंग के दौरान किसी भी तरह का खेल नहीं होने देगी. एग्जिट पोल बीजेपी के दफ्तर से आए हैं. ये आंकड़े मनगढ़ंत हैं. इनका मकसद टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल को गिराना है.

    भवानीपुर में पूरी रात छापेमारी हुई, हम 226 सीटें जीतेंगे

    ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र, भवानीपुर में पूरी रात छापेमारी की गई और इसके अलावा बनर्जी ने दावा किया कि 226 सीटें जीतकर राज्य की सत्ता में तृणमूल कांग्रेस वापसी करेगी.

    बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान

    निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को पुनर्मतदान करा रहा है। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डाइमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान होगा। इन केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन मतदान केंद्रों पर बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोट डाले गए थे।