जब भगवान राम के वात्सल्य और केवट की भक्ति जीवंत हो उठा..
रायपुर, 15 मई 2026। राजधानी के श्री जगन्नाथ मंदिर स्थित सभागार गुरुवार की संध्या भगवान राम के वात्सल्य और निषादराज केवट की भक्ति के जीवंत प्रसंग से भावमयी हो गया था। सुरभि जनजागरण सेवा समिति के द्वारा आयोजित श्री केवट चरित्र कथा से वहां आध्यात्मिक भक्ति का अनुपम वातावरण उत्पन्न हो गया था। वृंदावन से पधारे ख्यातिलब्ध कथावाचक और गौ भक्त कौशिक जी महाराज ने अपने मुखारबिंद से श्री केवट की भक्ति को कथा के माध्यम से जीवंत कर दिया। कथा के माध्यम से उन्होंने समाज में सेवा, संस्कार, समरसता एवं सनातन धर्म के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
कौशिक जी महाराज ने अपने उद्बोधन में गौसेवा के क्षेत्र में लिए गए अपने अद्भुत संकल्प “एक लाख गौमाता एक छत के नीचे” का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह संकल्प 29 जनवरी 2020, वसंत पंचमी के पावन अवसर पर रायपुर के बीटीआई मैदान, शंकर नगर में उक्त सुरभि समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान लिया था।उन्होंने बताया कि वर्तमान में तुलसी तपोवन गौशाला वृन्दावन में 27,000 से अधिक गौवंश का संरक्षण एवं सेवा अत्यंत श्रद्धा और आनंदपूर्वक की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक लाख गौवंश संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु वे निरंतर दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष अजय भगत ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना, सामाजिक एकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कथा में किन्नर अखाड़े की प्रमुख महामंडलेश्वर सौम्या दीदी (सखी माँ), संत समाज से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश्वरआनन्द, भगवताचार्य शिवानंद जी, हिमांशु शास्त्री पधारे थे।
वहीं रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, श्रम कर्मकार के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा के जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल चौधरी, उद्योगपति रविन्द्र सिंह, अशोक तलमले, महेन्द्र सिंघानिया, टेकराम पटले, विकास ठाकुर, निर्मल निगम, गोपाल चैनानी, प्रतीक देशमुख, बसंत बिसेन, काशीराम साहू, इन्दर चंद जैन, मुकेश प्रजापति, अनूप मसंद, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दामू आम्बाडारे, उमेश यदु, अपेक्स बैंक के जीएम युगल किशोर वर्मा, प्रबंधक अभिषेक तिवारी तथा आनंद लहरे, विश्वदीप महोबे, पंकज मालवीय, चंद्रप्रकाश व्यास, प्रभाकर यादव, रितेश तिवारी, प्रमोद शुक्ला, मुकेश सोनी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय योग संस्थान, राजेश अग्रवाल और अन्य कथाप्रेमी उपस्थित थे।