• टीएमसी का कांग्रेस में होगा विलय? सोनिया से ममता की मुलाकात के बाद  राहुल से मिले अभिषेक बनर्जी

    पश्चिम बंगाल में टीएमसी में जारी उठापटक के बीच अब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी मैदान में उतर आए हैं. बंगाल से लेकर दिल्ली तक टीएमसी को बचाने की जुगत चल रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली/ कोलकाता, 10 जून 2026. पश्चिम बंगाल में बड़ी सियासी उथल-पुथल जारी है. बुधवार सुबह डेरेक ओ ब्रायन और अभिषेक बनर्जी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे. यह घटनाक्रम  टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और कांग्रेस संरक्षक  सोनिया गांधी की मुलाकात के  अगले ही दिन  हुआ है. इधर टीएमसी में जारी भगदड़ के बीच अटकलें  लगाई जा रही है कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है. फिलहाल दिल्ली में टीएमसी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं.

    राज्यसभा चुनाव से पहले ताबड़तोड़ टीएमसी सांसदों के इस्तीफों के बीच ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पार्टी बचाने में जुटे हैं. दरअसल, सोमवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई . इस बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी गर्मजोशी के साथ गले मिले. जबकि मंगलवार को ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से खास मुलाकात की. इधर बुधवार सुबह ही अभिषेक बनर्जी राहुल गांधी से मिलने  पहुंच गए. अभिषेक बनर्जी के साथ  टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी हैं.

    अभिषेक बनर्जी के हाथ सीक्रेट फाइल

    ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और राहुल गांधी की मुलाकात 10 जनपद आवास पर हो रही है. इधर इन मुलाकातों के बीच कांग्रेस में टीएमसी के विलय की अटकलें तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी जब  10 जनपद पहुंचे तो उनके हाथ में  एक मोटी फाइल थी. इस फाइल में दोनों दलों के मर्जर होने से संबंधित दस्तावेज़ होने के दावे  किए जा रहे हैं.

    बागियों के हाथ पार्टी जाने से बचाने की जुगत 

    सूत्र बताते हैं कि लगातार जिस तरह से टीएमसी के सांसद पार्टी छोड़कर  अलग हो रहे हैं और और अलग गुट बना रहे हैं. इसी बीच पार्टी के 2 फाड़ होने से बचने के लिए ममता बनर्जी कांग्रेस में टीएमसी का विलय करने जा रही हैं  ताकि पार्टी की कमान उनके हाथों से निकलकर टीएमसी के बागियों के हाथ न चले जाए.

    कांग्रेस ने दिया था विलय का ऑफर

    जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर गांधी और बनर्जी परिवार की यह मुलाकात विलय को लेकर ही है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व  की ओर से ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का कांग्रेस में विलय करने का ऑफर दिया गया था. इस पर ममता बनर्जी ने चर्चा के बाद विलय का फैसला लिया है.