छत्तीसगढ़ के 7 IAS को ईयर आबंटित, डीओपीटी ने जारी किया नोटिफिकेशन
रायपुर, 23 मार्च 2026। हाल ही राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस अवार्ड हुए छत्तीसगढ़ के 7 अधिकारियों को भारत सरकार ने ईयर अलॉट किया है। भारत सरकार के डीओपीटी मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तीर्थराज अग्रवाल और लीना कोसाम को 2020 बैच आबंटित किया गया है। उन्हें तनुजा सलाम 2019 बैच के नीचे वरिष्ठता दी गई है। वहीं सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिहा को 2021 बैच दिया गया है। डीओपीटी से जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ कैडर के इन अधिकारियों को IAS (रेगुलेशन ऑफ सीनियरिटी) रूल्स 1987 के अनुसार उन्हें आबंटित किया गया है। पढ़ें DOPT का नोटिफिकेशन..