• सुबह-सुबह घर के आंगन में आ गया 12 फीट का अजगर, दहशत में परिवार

    तेलंगाना के  मंचेरियल जिले में एक घर के आंगन में करीब 12 फीट लंबा अजगर आ गया. अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार के लोगों में दहशत फैल गई. देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

    हैदराबाद, 1 अगस्त 2026. सुबह का समय था. घर के लोग अपने रोजमर्रा काम में लगे थे.तभी आंगन में नजर एक ऐसी चीज पर पड़ी, जिसे देखकर पहले तो किसी को अपनी नजरों पर यकीन ही नहीं हुआ. आंगन में एक अजगर  कुंडली मारकर बैठा था. यह खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. किसी ने मोबाइल निकाल लिया और वीडियो बनाने लगा तो कोई तस्वीरें खींच रहा था. यह मामला तेलंगाना के मंचेरियल जिले के मंदामर्री सेकंड जोन का है. यहां रमेश नाम के एक व्यक्ति के घर के आंगन में अचानक एक अजगर दिखाई दिया. परिवार की नजर  जैसे ही उसे अजगर पर पड़ी, घर में अफरा -तफरी मच गई. शोर मचाया तो लोग जमा हो गए.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर की लंबाई करीब 12 फीट थी. इतना बड़ा सांप रिहायशी इलाके में दिखाई देने से लोगों में दस्तक फैल गई और कई लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे, जबकि कुछ लोग मोबाइल फोन से  वीडियो बनाना शुरू कर दिया. लोगों ने बच्चों को तुरंत घरों के अंदर रहने को कहा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी सांप दिखाई दिए हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा गया. बारिश के मौसम में अक्सर जंगलों और झाड़ियों में रहने वाले जीव - जंतु सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं.

    माना जा रहा है कि यह अजगर भी भोजन या सुरक्षित जगह तलाश में घर तक पहुंच गया होगा. घटना के बाद पूरे इलाके में कुछ समय के लिए डर का माहौल बना रहा. लोग लगातार एक दूसरे को सावधान बरतने को कहते रहे. घरों के आसपास झाड़ियों और खाली जगहों पर नजर रखने की बात कहते रहे. 12 फीट लंबे अजगर के अचानक रिहायशी इलाके में आ जाने से लोगों में चिंता बढ़ गई और ऐसे में किसी भी जंगली जंतु को नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.