• 200 नवनियुक्त आबकारी आरक्षकों की पोस्टिंग, आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 24 अप्रैल 2026। व्यापमं द्वारा आयोजित आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में  चयनित 200 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने 23 अप्रैल को इन 200 नवनियुक्त आरक्षकों की 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए पदस्थापना की गई है। इन्हें पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 (5200- 20200 + ग्रेड पे 1900) पर प्रदेश के जिलों में तैनात किया गया है। इन चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम, पता और पदस्थापना जिले का नाम उल्लेखित कर रजिस्टर्ड डाक से यह नियुक्ति आदेश उनके घरों पर भेजा गया है। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने के 15 दिवस के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थी जिले में जॉइनिंग देनी होगी नहीं तो नियुक्ति आदेश स्वमेव निरस्त माना जायेगा। देखें लिस्ट..