• 37 वां आर के धूत मेमोरियल व्याख्यान 26 अप्रैल को हैदराबाद में

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:- हैदराबाद, 24 अप्रैल 2026. यहां के राजस्थानी ग्रेजुएट्स संगठन (आरजीए ) हैदराबाद, जो अलग-अलग फिल्डो में कार्यरत एक अलग प्रोफेशनल बॉडी है, प्रत्येक वर्ष अपने संस्थापक लीडर और सोशल रिफॉर्मर, दिवंगत रामकृष्ण धूत की याद में मेमोरियल व्याख्यान देने के लिए एक जानी मानी हस्ती को बुलाती है. इसी क्रम में इस वर्ष हैदराबाद स्थित उस्मानिया मेडिकल कॉलेज, कोठी में 37वां आर के धूत मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया है और कार्यक्रम में दिल्ली के सीनियर सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट, मशहूर वक्ता, नेशनलिस्ट एवं एक्टिविस्ट अश्विनी कुमार उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.

    यह कार्यक्रम 26 अप्रैल रविवार सुबह 11 बजे आयोजित किया गया है. जहां कई विशिष्ट वक्तओं द्वारा "सुरक्षित भारत" पर व्याख्यान देंगे. इस आशय की जानकारी विशिष्ट समाजसेवी तथा संगठन के डायरेक्टर डॉ. मोहन गुप्ता एवं अध्यक्ष मनोज गोयल ने 'आज की आवाज' को दी है. राजस्थानी ग्रैजुएट्स संगठन द्वारा जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी बुद्धिजीवी वर्गों को आमंत्रित और निवेदन किया गया है.