• GT vs  RCB IPL: विराट और पडिक्कल की आक्रामक बल्लेबाजी, आरसीबी ने लगाया जीत का पंजा

    GT vs RCB IPL: आईपीएल में आरसीबी ने अपने घर पर आखिरी मुकाबला जीत लिया। गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले को आरसीबी ने 5 विकेट से जीता। आरसीबी के सामने 206 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट ने 81 रन की पारी खेली जबकि पडिक्कल ने 55 रन बनाए।

    बेंगलुरु, 25 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती थी और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए। आरसीबी को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 206 रन बनाने थे और इस टीम ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली ने इस मैच के दौरान 300 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी बने जबकि वो 800 चौके लगाने वाले इस लीग के पहले खिलाड़ी भी गुजरात के खिलाफ मैच में बने। कोहली आईपीएल में 1100 बाउंड्री लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।

    कोहली और पडीक्कल के अर्धशतक

    आरसीबी के ओपनर बेथेल ने 14 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। देवदत्त पडीक्कल ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 55 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कोहली ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 81 रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा ने 10 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 8 रन बनाए। इसके बाद टिम डेविड ने 10 रन और क्रुणाल पंड्या ने 23 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी और दोनों नाबाद रहे। गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

    साई सुदर्शन ने लगाया शतक

    गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन ने 33 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया जबकि उन्होंने अपना शतक 57 गेंदों पर पूरा किया और 100 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान गिल 32 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन पहले विकेट के लिए साई के साथ 128 रन की साझेदारी की। जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर 19 रन जबकि जेसन होल्डर 10 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवी, हेजलवुड और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।


    GT Score: 205/3 (20 Over) 

    RCB Score: 206/5 (18.5 Over) 

    गुजरात की प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI)-शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा,मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

    आरसीबी की प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI)-विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार