छत्तीसगढ़ में 83 अफसरों का प्रमोशन, देखें लिस्ट..
रायपुर, 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ में थोक में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 43 डिप्टी कलेक्टर को संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 40 संयुक्त कलेक्टर को अपर कलेक्टर बनाया गया है। इसमें अवर सचिव, कृषि विभाग वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ, कैलाश प्रसाद वर्मा जीएम मार्कफेड, ममता यादव, अवर सचिव, राजस्व मंडल, सागर सिंह संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम समेत 40 अधिकारी अपर कलेक्टर पदोन्नत हुए हैं। वहीं अनिकेत साहू, अवनि गुप्ता, विशाल कुमार महाराणा, उमेश कुमार पटेल समेत 43 डिप्टी कलेक्टरों को संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है। देखें पूरी लिस्ट