• छत्तीसगढ़ के वन महकमे में बड़ा बदलाव, कई सीनियर IFS के प्रभार बदले

    रायपुर, 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ में नए वन बल प्रमुख की नियुक्ति के बाद आज अरण्य भवन में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय वन सेवा के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय के विशेष सचिव जेपी पाठक ने बुधवार को नवीन पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक कैम्पा प्रमुख ओपी यादव को प्रभारी PCCF (वन्यप्राणी) बनाया गया है। वहीं नवपदोन्नत अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना कैम्पा की नई प्रभारी होंगी। वहीं माथेश्वरन व्ही. को योजना/ विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं PCCF कौशलेंद्र कुमार को डायरेक्टर एफआरआई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि लघु वनोपज संघ के एमडी अनिल साहू और वन विकास निगम के एमडी प्रेम कुमार भी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसके बाद एक बार फिर फेरबदल होगा।