• गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाया और दोस्तों को दिखाया: दोस्त भी बनाने लगे दबाब, पुलिस ने किया 10 को गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखा दिया. लेकिन बाद में दोस्तों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाब बनाने लगा. वे गंदे - गंदे इशारे भी करने लगे थे. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-

    कोरबा, 10 जून 2026. बॉयफ्रेंड के दोस्तों की हरकतों से तंग आकर मासूम लड़की ने अपने भाई को सारी बातें बता दी . बाद में दोनों भाई-बहन मिलकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कर दी. भाई की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक केस दर्ज कर बॉयफ्रेंड समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोरबा के बालको नगर पुलिस क्षेत्र का है, जहां सभी आरोपी मजदूरी करते हैं, पुलिस ने उन्हें जेल में डाल दिया है.

    जानकारी के मुताबिक, होरीलाल चौहान युवक ( 30 वर्ष ) और नाबालिग लड़की की उम्र 17 साल है, उसने दसवीं की पढ़ाई छोड़ दी थी. दोनों एक ही गांव का रहने वाले हैं. बीते दो वर्ष हुए होरीलाल और नाबालिग लड़की के बीच अफेयर चल रहा था. इस बीच उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने. इसी दौरान होरीलाल ने  चुपके से मासूम लड़की का न्यूड वीडियो बना लिया और  उसने यह वीडियो दोस्तों को दिखा दिया. होरीलाल के दोस्त भी कोरबा में ही मजदूरी करते हैं. अश्लील वीडियो देखकर दोस्त की भी नियत बिगड़ने लगी और वह  उस नाबालिग लड़की को देखकर अश्लील इशारे करने लगे.

    दोस्तों ने ब्लैकमेलिंग का बनाया दबाव 

    होरीलाल के दोस्तों ने उसके गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे और गंदे  - गंदे इशारे करने लगे. अपने बॉयफ्रेंड होरीलाल के दोस्तों की हरकत से परेशान नाबालिग लड़की ने अपने भाई को पूरी बातें बता दी. बाद में दोनों भाई बहन  बालको पुलिस थाने में जाकर खाने में शिकायत दर्ज करा दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी.

    न्यायिक रिमांड पर सभी आरोपियों को भेजा जेल 
    पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो कानून के तहत मामला रजिस्टर्ड कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद  उन्हें कोर्ट में पेश किया और न्यायिक रिमांड पर  जेल में डाल दिया है.