छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में प्रभारी DEO, स्कूल शिक्षा विभाग में 28 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
रायपुर, 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 13 जिलों की कमान प्रभारी DEO को सौंपे गए हैं। सहायक संचालक बीएल देवांगन महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाये गए हैं। एम. जी. सतीश रायपुर के प्रभारी डीईओ होंगे। विजय कुमार तांडे सक्ती के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाये गए हैं। बुधवार को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग, महानदी भवन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्राचार्य तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी संवर्ग के करीब 28 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। समन्वय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुमोदन के पश्चात इन अधिकारियों की जिलों में तैनाती की गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को फील्ड से मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल देखें पूरी सूची..